आंधी तूफान ने मचायी तबाही
चतरा. जिले में शनिवार की रात आयी अचानक आंधी तूफान ने भारी तबाही मचायी. कई घरों का करकेट, तो कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये.
By Prabhat Khabar News Desk |
March 31, 2024 9:23 PM
चतरा. जिले में शनिवार की रात आयी अचानक आंधी तूफान ने भारी तबाही मचायी. कई घरों का करकेट, तो कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये. कई जगहो पर बिजली तार पोल गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रात अंधेरे में गुजारना पड़ा. इटखोरी-गिद्धौर, चतरा-हंटरगंज, गिद्धौर-कटकमसांडी, मिद्धौर-टंडवा, मुख्य लाईन में फॉल्ट हो जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता पंचानन सिंह ने बताया कि सभी जगहो पर फॉल्ट चिन्हित कर दूर किया जा रहा हैं. शाम तक जिले में बिजली बहाल हो जायेगी.
...
ये भी पढ़ें...
July 4, 2026 4:36 PM
June 30, 2026 5:57 PM
June 30, 2026 10:59 AM
June 29, 2026 10:08 PM
June 29, 2026 4:12 PM
June 29, 2026 8:25 AM
June 28, 2026 7:17 PM
June 28, 2026 6:02 PM
June 27, 2026 11:38 AM
चतरा में एससी-एसटी एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भाजपा के मीडिया प्रभारी काली यादव को भेजा गया जेल
June 26, 2026 8:05 PM
