ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

नौवीं इस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने चतरा राइफल क्लब के 35 खिलाड़ी सोमवार को रवाना हुए.

By ANUJ SINGH | September 15, 2025 7:39 PM

चतरा. बिहार के नालंदा जिले के कल्याण बीघा शूटिंग रेंज में आयोजित नौवीं इस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने चतरा राइफल क्लब के 35 खिलाड़ी सोमवार को रवाना हुए. पांच दिवसीय चैंपियनशिप में झारखंड समेत बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ व असम के निशानेबाज भाग लेंगे. टीम का नेतृत्व कोच सह सचिव नीतीश कुमार कर रहे हैं. राइफल वर्ग में अर्नव कुमार, वैश्विक राठौर, राम कुमार, अश्विनी, अश्विन, सोनी कुमारी, मो नौफिल रहमान, फरहान अख्तर, दर्पण कुमारी, पुष्पम राज, ऋषभ झा, चंदन कुमारी, मुस्कान कुमारी, आयुषी सिंह, यशिका किंगर, विवेक राज, सन्नी कुमार, यश राज, अनन्या स्वराज, जगेश्वर व पिस्टल वर्ग में नागेश्वर, मोहम्मद अमन, हर्ष, विष्णु, राखी, स्नेहा कुमारी शामिल हैं. कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्री-नेशनल व उसके बाद नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है