चोरी हुई जेसीबी मशीन केरेडारी जंगल से बरामद

जेसीबी मालिक के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया था.

By DEEPESH KUMAR | May 21, 2026 8:35 PM

टंडवा. शहीद चौक से छह दिन पूर्व चोरी हुई जेसीबी मशीन को पुलिस ने बरामद कर लिया है. जेसीबी को केरेडारी थाना क्षेत्र के एक जंगल से बरामद किया है. मालूम हो कि शंकर प्रजापति की जेसीबी मशीन शहीद चौक से चोरी हो गयी थी. जेसीबी मालिक के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के नेतृत्व में लगातार छापामारी की जा रही थी.

जल्द चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान : सीओ

टंडवा. प्रभारी सीओ गौरव कुमार राय ने टंडवा बाजार का भ्रमण किया. कहा कि टंडवा में बाजारटांड़, शहीद चौक, आंबेडकर चौक, गुप्ता चौक, तहसील कचहरी समेत वैसी जगह जहां अतिक्रमण है, वहां अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि पहले दो नोटिस भेजने के बाद खुद लोग अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. बताया कि मिश्रौल में भी अतिक्रमण करने मामला सामने आया है. वहां भी जल्द जांच की जायेगी.