स्वीप कार्यक्रम के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 16, 2024 4:03 PM
चतरा. लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, इसे सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. रात्रि व संध्या चौपाल समेत विभिन्न माध्यमों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. बच्चों ने चुनाव से संबंधित स्लोगन लिख कर नारे भी लगाये. कहा कि घर पर जाकर अपने व आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करूंगा. कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुणा प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
...
ये भी पढ़ें...
July 4, 2026 4:36 PM
June 30, 2026 5:57 PM
June 30, 2026 10:59 AM
June 29, 2026 10:08 PM
June 29, 2026 4:12 PM
June 29, 2026 8:25 AM
June 28, 2026 7:17 PM
June 28, 2026 6:02 PM
June 27, 2026 11:38 AM
चतरा में एससी-एसटी एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भाजपा के मीडिया प्रभारी काली यादव को भेजा गया जेल
June 26, 2026 8:05 PM
