सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की खास नजर

सदर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक

By DEEPESH KUMAR | May 23, 2026 8:57 PM

चतरा. ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर सदर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें एसडीओ जहुर आलम, एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी अवधेश सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान पर्व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी. लोगों ने त्योहार के दौरान नियमित बिजली, पानी देने की मांग की. एसडीओ ने बकरीद पर्व आपसी प्रेम व भाईचारगी के साथ मनाने की अपील की. एसडीपीओ ने अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. किसी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस को देने को कहा. असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है. मौके पर डीएस डॉ पंकज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.