डिजिटल जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

सलगा गांव पहुंचकर नजरी नक्शा का अवलोकन किया

By DEEPESH KUMAR | May 18, 2026 9:26 PM

गिद्धौर. प्रखंड में जनगणना कार्य की शुरुआत हो गयी है. जनगणना कार्य के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के लिए जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड से संजय कुमार सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में चल रहे जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना सही तरीके से की जा रही है या नहीं, इसकी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान संजय कुमार ने बताया कि इस बार भारत की पहली डिजिटल जनगणना करायी जा रही है. इसके बाद उन्होंने सलगा गांव पहुंचकर नजरी नक्शा का अवलोकन किया और वहां चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की. मौके पर बीडीओ राहुल देव, जिला समन्वयन सनी आनंद, सुपरवाइजर उज्ज्वल कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

दिव्यांशु कुमार बने सांसद प्रतिनिधि

जोरी. सांसद कालीचरण सिंह ने दिव्यांशु कुमार को अपना प्रतिनिधि बनाया है. उन्हें हंटरगंज अंचल कार्यालय की जिम्मेवारी सौंपी है. प्रतिनिधि बनने के बाद दिव्यांशु कुमार ने कहा कि सांसद ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. अंचल के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. दिव्यांशु को कई लोगों ने बधाई दी है. इनमें विनोद चौरसिया, जितेंद्र कुमार सिंह, मनोज पासवान, राजेश कुमार यादव समेत अन्य शामिल है.