विधायक ने किया लाइन होटल का उदघाटन

केटीपीएस फोरलेन चौक के निकट बड़ा तालाब के पास प्रमुख साहब लाइन होटल का उदघाटन विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया.

By ANUJ SINGH | September 23, 2025 8:32 PM

जयनगर. केटीपीएस फोरलेन चौक के निकट बड़ा तालाब के पास प्रमुख साहब लाइन होटल का उदघाटन विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया. उन्होंने होटल संचालक पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव को बधाई देते हुए कहा कि साफ-स्वच्छ और उचित दर पर लोगों को भोजन उपलब्ध करायें. मौके पर जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, सांसद प्रतिनिधि मनोज साव, बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता उमेश यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि दामोदर यादव, अरुण कुमार यादव, भुनेश्वर यादव, प्रेम यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है