मध्यस्था शिविर में कई मामलों का निबटारा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को थाना परिसर में मध्यस्था शिविर का आयोजन किया गया.
By ANUJ SINGH |
June 8, 2025 7:19 PM
प्रतापपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को थाना परिसर में मध्यस्था शिविर का आयोजन किया गया. यहां कई छोटे-छोटे मामलों का निबटारा हुआ. हुमाजांग, नावाडीह, कारूडीह, हरहद, रहरिया समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने गाली-गलौज, मारपीट, जमीन विवाद, पैसा लेनदेन व घरेलू मामले को लेकर आवेदन दिया. पीएलवी (अधिकार मित्र) व पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझौता कर मध्यस्था कराया. पीएलवी ने बताया कि प्रत्येक रविवार व बुधवार को थाना में नि:शुल्क मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया जाता है. मौके एसआइ प्रेम सांगा, एएसआइ जयकुमार सिंह, अखिलेश यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 4, 2026 4:36 PM
June 30, 2026 5:57 PM
June 30, 2026 10:59 AM
June 29, 2026 10:08 PM
June 29, 2026 4:12 PM
June 29, 2026 8:25 AM
June 28, 2026 7:17 PM
June 28, 2026 6:02 PM
June 27, 2026 11:38 AM
चतरा में एससी-एसटी एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भाजपा के मीडिया प्रभारी काली यादव को भेजा गया जेल
June 26, 2026 8:05 PM
