मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन करने का निर्देश

बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक की.

By DEEPESH KUMAR | May 22, 2026 9:28 PM

सिमरिया. बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन व मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक की. शनिवार को सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर जाकर सूची का प्रकाशन करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में अभी तक जिन मतदाताओं के नाम एसआइआर 2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाये हैं, वे संबंधित मतदान केंद्र पहुंचकर लिस्ट में अपना नाम पता कर सकते हैं. बैठक के बाद बीएलओ के बीच किट का वितरण किया गया.

करंट लगने से युवक की मौत

इटखोरी. करंट लगने से मंदाइन गांव निवासी बिंदेश कुमार सिंह (37) की मौत शुक्रवार सुबह हो गयी. वे इटखोरी में आरसीएम सेंटर के सेल्समैन थे. बताया गया कि बेडरूम में पंखा गिरा हुआ था, उसके बगल में बिंदेश भी गिरे पड़े थे. परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गये, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि करंट लगने से मौत हुई है.