विद्यार्थियों को इग्नू कोर्स की जानकारी दी गयी

विद्यार्थियों को इग्नू कोर्स की जानकारी दी गयी

By Akarsh Aniket | February 19, 2026 9:17 PM

चतरा. चतरा कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को लाला प्रीतम बीएड कॉलेज व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गिद्धौर में प्रमोशनल मीटिंग हुई. इस मौके पर चतरा कॉलेज के प्राचार्य सह इग्नू समन्वयक डॉ मुकेश कुमार झा ने विद्यार्थियों को इग्नू के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विभिन्न कोर्स के बारे में बताया. मौके पर इग्नू अध्ययन केंद्र के परामर्शदाता डॉ ज्योति कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.