कोडरमा स्टेशन के पार्किंग में लगी आग, बड़ा हादसा टला

लाखों रुपये का केबल तार, बस व कार जलने से बचे

By DEEPESH KUMAR | April 23, 2026 9:43 PM

लाखों रुपये का केबल तार, बस व कार जलने से बचे झुमरीतिलैया. कोडरमा स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे की अधिकृत पार्किंग में भीषण आग लग गयी. घटना बुधवार की देर रात करीब 2:30 बजे हुई, हालांकि उस वक्त पार्किंग में लोगों की आवाजाही कम थी. समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया गया होता, तो लाखों रुपये के रेलवे के केबल और पार्किंग में खड़ी कई बसों और कारों को नुकसान पहुंच सकता था़ बताया गया कि आग लगने की सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद मनीष चौधरी ने फायर ब्रिगेड और स्टेशन प्रबंधक को दी. इससे पूर्व लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए. फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह घटना और भी भयावह हो सकती थी़