खाना खाने को लेकर मारपीट, बारातियों को बनाया बंधक
पंचायत बुलायी गयी, पुलिस भी पहुंची,
By Prabhat Khabar News Desk |
April 23, 2024 5:52 PM
लावालौंग. थाना क्षेत्र के रिमी रामपुर गांव में खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद बारातियों को 24 घंटे बंधक बनाया गया. गांव में पंचायत बुलायी गयी, पुलिस भी पहुंची, जहां मामले को सुलझाया गया. इसके पश्चात बारातियों को छोड़ा गया. जानकारी के अनुसार, पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह मारंगा गांव से रविवार की शाम रिमी रामपुर गांव में बारात गयी थी. जहां से लड़की को लग्न बांधने के बाद लाने की तैयारी चल रही थी. इस दौरान खाने को लेकर बारातियों ने हंगामा कर दिया. साराती लोग काफी समझाने का प्रयास किया. इस दौरान दोनों पक्ष में मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गये. गुस्साये सारातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया. दूसरे दिन सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बारातियों को 24 घंटे बाद छोड़ा गया.
...
ये भी पढ़ें...
July 4, 2026 4:36 PM
June 30, 2026 5:57 PM
June 30, 2026 10:59 AM
June 29, 2026 10:08 PM
June 29, 2026 4:12 PM
June 29, 2026 8:25 AM
June 28, 2026 7:17 PM
June 28, 2026 6:02 PM
June 27, 2026 11:38 AM
चतरा में एससी-एसटी एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भाजपा के मीडिया प्रभारी काली यादव को भेजा गया जेल
June 26, 2026 8:05 PM
