चुनाव..चतरा को बनाया जायेगा बेहतर शहर : दिनेश

चुनाव..चतरा को बनाया जायेगा बेहतर शहर : दिनेश

By Akarsh Aniket | February 19, 2026 9:26 PM

चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश कुमार अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने किशुनपुर, पनसलवा, नया पेट्रोल पंप, कुम्हार टोली समेत अन्य क्षेत्रो में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. श्री कुमार ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है. मौका मिला, तो चतरा शहर को एक बेहतर शहर बनाया जायेगा. शहर के सभी वार्ड में मूलभूत सुविधाएं बहाल की जायेगी. बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई, लाइट समेत अन्य सुविधाएं लोगो को मुहैया कराया जायेगा. मौके पर योगेंद्र यादव, अरूण कुमार यादव, चंदन कुमार, विनित रंजन, विनोद पासवान समेत कई शामिल थे.