स्कूली बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

औषधीय पौधे के बारे में जानकारी दी गयी.

By DEEPESH KUMAR | December 19, 2025 8:13 PM

हंटरगंज. प्रखंड के गुरुकुल रेसिडेंशियल स्कूल के बच्चों को शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिसका नेतृत्व स्कूल के डायरेक्टर कुंदन कुमार सिन्हा ने किया. इस दौरान बच्चों को कौलेश्वरी पर्वत की तलहटी हटवरिया में बनाये गये वन आरोग्य पार्क का भ्रमण कराया गया. औषधीय पौधे के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही कौलेश्वरी पर्वत के महत्व के बारे में बताया गया. इस मौके पर क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शिक्षक नीरज भारद्वाज, मो मुजाहिद, विकास कुमार, राकेश कुमार, संदीप कुमार, अनुराग कुमार, सोनी कौर, सुजाता सिंह, मजहबी परवीन के अलावा कई शिक्षक उपस्थित थे.

पत्थ्लगड्डा : चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह डमोल की मुखिया कंचन देवी ने ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पंचायत में कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है. ट्रैक्टर से चौक-चौराहों पर लकड़ी उपलब्ध करायी गयी. मौके पर पूर्व मुखिया मेघन दांगी, पप्पू कुमार, पवन कुमार, धुपाल प्रसाद, प्रवीण दांगी, मनराज दांगी, भोला दांगी, संजय दांगी समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है