लंबित पीएम आवास को जल्द पूर्ण करायें : बीडीओ
जिन छात्र-छात्राओं का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड नहीं है और पासबुक नहीं खुला है, विशेष अभियान चला कर बनाने का निर्देश दिया.
By DEEPESH KUMAR |
January 28, 2026 10:19 PM
हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ निखिल गौरव कमान कश्यप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. जिसमें मुखिया, पंचायत सेवक, स्वयंसेवक उपस्थित हुए. इस दौरान बीडीओ ने लंबित पीएम आवास को जल्द पूर्ण करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जिस लाभुक के खाता में पैसा चला गया है और आवास का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कर रहे हैं, उन्हें समझा बुझाकर आवास का काम पूर्ण कराये. जिन छात्र-छात्राओं का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड नहीं है और पासबुक नहीं खुला है, विशेष अभियान चला कर बनाने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड समन्वयक सीताराम रजक, आवास को-ऑर्डिनेटर मुकेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम संजय सिंह मुखिया बसंती पन्ना, मदन चौधरी, बृजकिशोर सिंह, समरेश सिंह ऊर्फ पिंटू सिंह, चैतू यादव, मनोज पासवान, दिलीप दास के अलावा कई पंचायत सेवक व मुखिया उपस्थित थे.
...
ये भी पढ़ें...
July 4, 2026 4:36 PM
June 30, 2026 5:57 PM
June 30, 2026 10:59 AM
June 29, 2026 10:08 PM
June 29, 2026 4:12 PM
June 29, 2026 8:25 AM
June 28, 2026 7:17 PM
June 28, 2026 6:02 PM
June 27, 2026 11:38 AM
चतरा में एससी-एसटी एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भाजपा के मीडिया प्रभारी काली यादव को भेजा गया जेल
June 26, 2026 8:05 PM
