चतरा नगर परिषद का तीन राउंड में होगी मतगणना : डीसी
मतगणना को लेकर बनाये गये 14 टेबल
By Akarsh Aniket |
February 26, 2026 9:03 PM
मतगणना को लेकर बनाये गये 14 टेबल
...
प्रतिनिधि,चतरा. नगर परिषद चुनाव का मतगणना शुक्रवार को होगी. मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी. इसे लेकर 14 टेबल बनाया गया. तीन राउंड में बैलेट पेपर की गिनती होगी. दोपहर तक परिणाम आ जायेगा. यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने दी. उन्होंने गुरूवार को मतगणना केंद्र पहुंच कर निरीक्षण किया. इस दौरान मतगणना कक्षो की व्यवस्था, प्रवेश व निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अभ्यर्थियों व मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था समेत सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि मतगणना केंद्र में अनावश्यक अथवा अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. अधिकृत पासधारियों को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जायेगा. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त बैरेकेडिंग व पर्याप्त सुरक्षा बलो की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व कर्मियों को समन्वय के साथ कर्य करने व मतगणना प्रक्रिया को समय पर संपन्न कराने का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नु कुमार, सीओ अनिल कुमार सहित कई पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.