बस ने बाइक को लिया चपेट में, चालक घायल
ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक केंद्र भेजा गया
By DEEPESH KUMAR |
May 31, 2026 8:41 PM
हंटरगंज. हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग स्थित बोड़ा के तुलसीपुर क्रशर मोड़ के पास यात्री बस ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चालक नेटुटांड़ गांव निवासी अमित कुमार घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, अमित बाइक से चतरा से अपने घर जा रहा था. इस दौरान सिंहवाहनी यात्री बस हजारीबाग से हंटरगंज आ रही थी. इस दौरान उक्त मोड़ के पास बाइक को चपेट में ले लिया. सूचना पाकर पुलिस अवर निरीक्षण नीतीश कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली. यात्री बस को जब्त कर थाना ले आये.
...
ये भी पढ़ें...
July 4, 2026 4:36 PM
June 30, 2026 5:57 PM
June 30, 2026 10:59 AM
June 29, 2026 10:08 PM
June 29, 2026 4:12 PM
June 29, 2026 8:25 AM
June 28, 2026 7:17 PM
June 28, 2026 6:02 PM
June 27, 2026 11:38 AM
चतरा में एससी-एसटी एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भाजपा के मीडिया प्रभारी काली यादव को भेजा गया जेल
June 26, 2026 8:05 PM
