विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधे लगाये गये

कुंदा में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली व पौधारोपण कार्यक्रम

By DEEPESH KUMAR | June 5, 2026 9:43 PM

कुंदा में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

कुंदा. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. वनकर्मियों के नेतृत्व में प्रोग्रेसिव अकादमी एवं उच्च विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गयी. इस दौरान सभी वनकर्मी और बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. वहीं एसएसबी के जवानों ने जनता हाई स्कूल के मैदान के चारों ओर करीब 100 पौधे लगाये. इस दौरान सभी ने पौधरोपण करने के साथ-साथ लगाये गये पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया. मौके पर वनकर्मी दिवाकर कुमार, रवि कुमार, संदीप कुमार, शिक्षक सुरेंद्र कुमार, जेएसएलपीएस कई उपस्थित थे.

घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करें: बीडीओ

मयूरहंड. बीडीओ मनीष कुमार ने गुरुवार को काॅन्फ्रेंस हॉल में जनगणना को लेकर प्रगणकों व सुपरवाइजरों के साथ बैठक की, जिसमें बीडीओ ने प्रगणकों को कहा कि जनगणना कर्मी गांव के हर घर तक पहुंच वास्तविक जानकारी लेकर ही जनगणना कार्य करें. जो कर्मी घर-घर पहुंच कर जनगणना नहीं करेंगे, शिथिलता बरतेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. बैठक में जनसेवक चंदन कुमार, सतीश कुमार समेत जनगणना कर्मी उपस्थित थे.