ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है.

By Prabhat Khabar News Desk | October 1, 2024 9:46 PM

किशनपुर. प्रखंड अंतर्गत थरबिटिया रेलवे ढाला से उत्तर सहरसा फारबिसगंज रेलखंड पर मंगलवार को फारबिसगंज से सहरसा जा रही ट्रेन के चपेट में आने से एक 50 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. वहीं एक मवेशी की भी मौत की सूचना है. जानकारी अनुसार नौआबाखर पंचायत के हासा गांव वार्ड नंबर 14 निवासी मो रफीक के 50 वर्षीया पत्नी सदीना खातून रेलवे पटरी के बगल में भैंस चरा रही थी. ट्रेन की सीटी सुनकर भैंस पटरी के दूसरे तरफ भागने लगी. उसी दौरान महिला भैंस को खदेड़ते हुए पटरी के समीप पहुंची, तब तक ट्रेन आ गयी. जिससे चपेट में आने से महिला एवं भैंस की मौत हो गयी. घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है