दो सगे भाइयों में मारपीट, दो जख्मी
प्रखंड क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 05 में मंगलवार को दो सहोदर भाइयों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये
By Prabhat Khabar News Desk |
May 21, 2024 3:43 PM
सरायगढ़.
प्रखंड क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 05 में मंगलवार को दो सहोदर भाइयों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राम लखन राय और रामप्रसाद राय के बीच बांसडीह जमीन को लेकर कहा सुनी और गाली-गलौज हुआ. इसके बाद मारपीट की घटना घटी. मारपीट की घटना में रामप्रसाद राय ने अन्य लोगों के सहयोग से जुआ देवी और राम लखन राय को लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों घायलों को परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ भपटियाही में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर लक्ष्मीकांत राय ने दोनों घायलों का इलाज किया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 7:20 AM
July 7, 2026 7:20 AM
July 6, 2026 3:41 PM
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 11:58 AM
July 6, 2026 11:03 AM
July 6, 2026 9:07 AM
July 5, 2026 3:09 PM
July 5, 2026 2:31 PM
July 5, 2026 12:26 PM
