वारंटी समेत दो आरोपित गिरफ्तार
दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
By RAJEEV KUMAR JHA |
June 3, 2026 6:00 PM
जदिया. जदिया थाना पुलिस ने मंगलवार की रात अलग-अलग पंचायतों में छापेमारी अभियान चलाकर वारंटी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष नंदनकिशोर नंदन ने बताया कि गुप्त सूचना एवं लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत नंदना पंचायत के वार्ड नंबर 04 में छापेमारी कर न्यायालय से निर्गत वारंट के आरोपी राजकुमार उरांव को गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी कार्रवाई में बघेली पंचायत के मुहर्रमपुर वार्ड नंबर 18 में छापेमारी कर मारपीट मामले के नामजद आरोपी बुधु मुखिया को गिरफ्तार किया गया. बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 7:20 AM
July 7, 2026 7:20 AM
July 6, 2026 3:41 PM
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 11:58 AM
July 6, 2026 11:03 AM
July 6, 2026 9:07 AM
July 5, 2026 3:09 PM
July 5, 2026 2:31 PM
July 5, 2026 12:26 PM
