मतदान केंद्र पर डीएम के सामने शराबी मचा रहे थे उत्पात, गिरफ्तार
प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत में पैक्स भवन चांदपीपर मतदान केंद्र पर डीएम सावन कुमार के निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में उत्पाद मचाता पाया गया
By RAJEEV KUMAR JHA |
February 6, 2026 7:40 PM
सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत में पैक्स भवन चांदपीपर मतदान केंद्र पर डीएम सावन कुमार के निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में उत्पाद मचाता पाया गया. डीएम के निर्देश पर शराबी चांदपीपर पंचायत के वार्ड नौ निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने दीपक कुमार को गिरफ्तार कर भपटियाही थाना लाया, जहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से दीपक कुमार का जांच कराया गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दीपक कुमार के विरुद्ध अप्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 7:20 AM
July 7, 2026 7:20 AM
July 6, 2026 3:41 PM
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 11:58 AM
July 6, 2026 11:03 AM
July 6, 2026 9:07 AM
July 5, 2026 3:09 PM
July 5, 2026 2:31 PM
July 5, 2026 12:26 PM
