फार्मर रजिस्ट्री आईडी को लेकर विशेष कैंप, बीडीओ ने किया निरीक्षण

मंगलवार को बीडीओ रचना भारतीय ने क्षेत्र में चल रहे कैंप का निरीक्षण किया

By RAJEEV KUMAR JHA | February 11, 2026 6:44 PM

निर्मली. प्रखंड क्षेत्र के सभी 13 पंचायतों में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाए जाने को लेकर विशेष कैंप चलाया जा रहा है. मंगलवार को बीडीओ रचना भारतीय ने क्षेत्र में चल रहे कैंप का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने व किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जो किसान या भूमि मालिक समय पर ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड नहीं बनवाते हैं. उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में कठिनाई हो सकती है. बीडीओ ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है. जिसके माध्यम से किसानों को पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने शेष किसानों से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर कैंप में पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य पूरा कराएं.