दुष्कर्म की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

जाम तकरीबन एक घंटे तक रहा

By RAJEEV KUMAR JHA | February 18, 2026 7:17 PM

प्रतापगंज. नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को छातापुर -प्रतापगंज सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम की सूचना पर जाम स्थल दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगने के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम खोला. जाम तकरीबन एक घंटे तक रहा. आक्रोशित लोग अकरम आलम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. आरोप है कि अकरम आलम के पास दस वर्षीय बच्ची पढ़ने जाती थी. जिसके साथ 24 जनवरी को उसने दुष्कर्म किया था. जिसका भेद तब खुला जब बच्ची ने पेट में दर्द होने की बात अपनी मां को बताया. इसके बाद पंचायत का भी दौर चला. लेकिन बात नहीं बनने पर आखिरकार बच्ची की मां 02 फरवरी को थाने में मामला दर्ज कराया.