Supaul.सरायगढ़-भपटियाही व राघोपुर में बारिश संग ओलावृष्टि

सरायगढ़-भपटियाही व राघोपुर में बारिश संग ओलावृष्टि

By MANISH KUMAR | April 26, 2026 11:06 AM

सुपौल जिले से रिपोर्ट . जिले में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया। सरायगढ़-भपटियाही और राघोपुर इलाके में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, पूरे जिले में तेज हवाओं के चलने से मौसम और भी भयावह हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम में आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।तेज हवा के झोंकों ने कई जगहों पर पेड़ों को झुका दिया, जबकि कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित होने की खबर है। मौसम के इस अचानक बदलाव से लोगों में सतर्कता बढ़ गई है और प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का मौसम बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।