सुपौल में 29 नए PDS विक्रेताओं को मिला लाइसेंस, DM ने पारदर्शी राशन वितरण के दिए निर्देश

PDS License Distribution Supaul: सुपौल में 29 नए डीलरों को मिली जिम्मेदारी, अब गरीबों तक राशन पहुंचाने में बढ़ेगी पारदर्शिता

By Pratyush Prashant | June 26, 2026 11:56 AM

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट.

PDS License Distribution Supaul: जिले की जनवितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी सावन कुमार और अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन ने कुल 29 नवनियुक्त जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रदान किया. इनमें वीरपुर अनुमंडल के 14 और सुपौल अनुमंडल के 15 विक्रेता शामिल हैं. अधिकारियों ने सभी नवचयनित विक्रेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

29 नए डीलरों के जुड़ने से मजबूत होगी PDS व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि नए पीडीएस विक्रेताओं के जुड़ने से जिले की जनवितरण प्रणाली और अधिक मजबूत होगी. इससे लाभुकों तक खाद्यान्न वितरण में तेजी आएगी और व्यवस्था में सुधार होगा.

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विक्रेता सरकारी नियमों और मानकों का अक्षरशः पालन करें तथा वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखें.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

डीएम ने दिए सख्त निर्देश, पारदर्शिता पर जोर

जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि जनवितरण प्रणाली सरकार की एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र लाभुक को उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी