नाबालिग ने दो बच्चों को बाइक से कुचला, चालक सहित बच्चे गंभीर रूप से जख्मी
दोनों बच्चे सहित बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया
By Prabhat Khabar News Desk |
July 21, 2024 9:34 PM
निर्मली. नदी थाना क्षेत्र के रसुआर गांव के पास सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध सह सड़क पर रविवार की दोपहर में एक नाबालिग ने बाइक से दो मासूम बच्चों को कुचल दिया. इस घटना में दोनों बच्चे सहित बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. लेकिन एक मासूम के सिर में गहरा जख्म और दूसरे बच्चे की पैर की हड्डियां टूटने के कारण बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जबकि बाइक सवार का इलाज अस्पताल में ही चल रहा था. घटना के बाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे बच्चों के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई थी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 7:20 AM
July 7, 2026 7:20 AM
July 6, 2026 3:41 PM
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 11:58 AM
July 6, 2026 11:03 AM
July 6, 2026 9:07 AM
July 5, 2026 3:09 PM
July 5, 2026 2:31 PM
July 5, 2026 12:26 PM
