रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन

आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बना रहता है.

By RAJEEV KUMAR JHA | March 16, 2026 6:47 PM

छातापुर मुख्यालय स्थित न्यू मां शांति नर्सिंग होम में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. माह ए रमजान के 25वें दिन रविवार को आयोजित इफ्तार में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए. नर्सिंग होम के संचालक डॉ क्रांति गांधी द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल धर्मावलंबियों ने खजूर के साथ लजीज व्ययंजनों का लुत्फ उठाया. तत्पश्चात नमाज अदा की गई. इस मौके पर श्री गांधी ने सभी को माहे रमजान व आगामी ईद पर्व की शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि भारत ही ऐसा देश है. जहां सभी धर्मों का सम्मान होता है. इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बना रहता है. इफ्तार पार्टी में महिला चिकित्सक अलका खातून व प्रबंधक सुरेश सिंह सहित नर्सिंग होम के कर्मी आयोजन को सफल बनाने में तत्पर बने रहे. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, मो अबूजर गफ्फारी, मो हीरा, मो जइम, सादिक हुसैन, डा गुलाम मुस्तफा, विस्मिल्लाह अंसारी, परवेज हयात, मो तबरेज, फैज अहमद, पंकज भगत, रामटहल भगत, मो समद, सुभाष कुमार यादव, चरणै सरपंच, रंजय मसैता मुख्य रूप से मौजूद थे.