हुजूर जियो टैग के बावजूद नहीं मिला आवास का लाभ
सदर प्रखंड के बरुआरी वार्ड नंबर 08 निवासी सरोज देवी ने डीएम को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है.
By RAJEEV KUMAR JHA |
February 23, 2026 6:52 PM
सुपौल. सदर प्रखंड के बरुआरी वार्ड नंबर 08 निवासी सरोज देवी ने डीएम को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है. उन्होंने आवेदन में बताया कि पंचायत की इंदिरा आवास सहायक स्वीटी कुमारी द्वारा उनके घर का जियो टैग भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद लाभार्थियों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया. सरोज देवी ने कहा कि वह अत्यंत गरीब परिवार से आती हैं. उनका घर कच्चा व जर्जर स्थिति में है, इससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने डीएम से मामले की जांच कर सूची में नाम जोड़ते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 7:20 AM
July 7, 2026 7:20 AM
July 6, 2026 3:41 PM
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 11:58 AM
July 6, 2026 11:03 AM
July 6, 2026 9:07 AM
July 5, 2026 3:09 PM
July 5, 2026 2:31 PM
July 5, 2026 12:26 PM
