सीओ, आरओ व राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल से किसान परेशान
राजस्व कर्मचारी 05 मार्च से हड़ताल पर हैं.
By RAJEEV KUMAR JHA |
March 16, 2026 6:49 PM
किशनपुर अंचल कार्यालय में सीओ, आरओ तथा राजस्व कर्मचारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण आम किसानों का जमीन से संबंधित कोई भी कार्य का निष्पादन नहीं हो पा रहा है. बीते 09 मार्च से सीओ एवं आरओ हड़ताल पर चले गए हैं. वहीं राजस्व कर्मचारी 05 मार्च से हड़ताल पर हैं. अंचलाधिकारी की जगह जमीन संबंधी मामले की सुनवाई हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को किसी प्रकार का डोंगल भी नहीं दिया गया है. जो कार्य कर सके. अभी सिर्फ जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र का निष्पादन हो रहा है. पंचायत सचिव के पास भी जमीन संबंधी कोई डोंगल नहीं है. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंकी कुमारी ने बताया कि उसका वाला नया डोंगल बनाने हेहु पटना भेजा गया है. बहुत जल्द डोंगल बनकर आ जाएगा. अभी तत्काल जाति, आवासीय, आय का कार्य हो रहा है.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 7:20 AM
July 7, 2026 7:20 AM
July 6, 2026 3:41 PM
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 11:58 AM
July 6, 2026 11:03 AM
July 6, 2026 9:07 AM
July 5, 2026 3:09 PM
July 5, 2026 2:31 PM
July 5, 2026 12:26 PM
