डीएम ने जिला जनता दरबार में सुनी 52 फरियादें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया

By RAJEEV KUMAR JHA | September 19, 2025 6:02 PM

सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याओं को सुनी. जनता दरबार में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनता दरबार में आने वाले हर आवेदन पर गंभीरता से पहल की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्त्ता सच्चिदानंद सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी इन्द्रवीर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), वरीय उप समाहर्त्ता पुष्पा कुमारी एवं मुकेश कुमार यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार रंजन, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई दिवेश कुमार शर्मा, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी निशांत कुमार समेत कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. जनता दरबार में आए अधिकांश आवेदन भूमि विवाद, बिजली आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और राजस्व से संबंधित मामलों से जुड़े हुए थे. डीएम ने आश्वासन दिया कि सभी आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है