जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को ले विचार-विमर्श

निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं

By Prabhat Khabar News Desk | December 5, 2024 6:16 PM

सरायगढ़. भपटियाही बाजार स्थित जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह के आवास पर गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई. बैठक के माध्यम से सुपौल में 07 दिसंबर को आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. जदयू कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए उन्होंने लोगों को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संपर्क कर कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की. बैठक में 07 दिसंबर को सुपौल में होने वाली जिला स्तरीय जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की सफल तैयारी को लेकर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में विधानसभा प्रभारी राम बाबू कुशवाहा, सुरेश प्रसाद सिंह, सुर्य नारायण मेहता, विजय यादव, शिव राम यादव, मनोज यादव, राजेंद्र साह, सुभाष कुमार, बिजेंद्र मंडल, शिव नंदन मुखिया, लक्ष्मी मंडल, सुभाष कामत, कपलेश्वर साह, उमेश मंडल, किसुन देव मेहता, श्याम नारायण मंडल सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है