सीएस ने सीएचसी का किया निरीक्षण

आउटसोर्सिंग सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

By RAJEEV KUMAR JHA | February 11, 2026 7:35 PM

– कहा आउटसोर्सिंग सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं छातापुर. सिविल सर्जन बाबू साहेब झा ने बुधवार को सीएचसी छातापुर पहुंच कर स्वास्थ्य सुविधा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अपने पहले भिजिट में सीएचसी पहुंचे सीएस ने प्रसव कक्ष, इनडोर, आउटडोर, आपातकालीन कक्ष, लैब तथा दवा काउंटर पर जाकर मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने इनडोर में भर्ती कई मरीजों से सुविधा एवं व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी भी ली. साफ सफाई को नियमित रूप से करवाने को लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद सीएचसी प्रभारी को निर्देशित किया. सीएस ने कहा कि साफ सफाई कार्य एवं मरीजों को देय सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. इस दौरान सीएस की नजर दीवाल एवं सूचना पट पर पड़ी. इसे व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी प्रकार की सूचनाओं को यत्र तत्र दीवाल पर चिपकाने के बजाय सूचना पट पर देना सुनिश्चित करें. भिजिट के क्रम में व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते सीएस ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के तहत जरूरतमंदों को सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लाभ देना है. आउटसोर्सिंग सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगा. मौके पर बीएचएम रवींद्र नाथ शर्मा के अलावे सीएचसी कर्मी मौजूद रहे.