कॉलेज रोड में जल जमाव से आवागमन में भारी परेशानी
सड़क किनारे नाले का निर्माण नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती. जिससे सड़क पर लगातार जलजमाव बना रहता है. उन्होंने बताया कि यह समस्या पिछले तीन महीनों से अधिक बनी हुई है.
By RAJEEV KUMAR JHA |
June 11, 2026 6:36 PM
निर्मली
नगर पंचायत निर्मली के वार्ड संख्या 7 स्थित एचपीएस कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर कई महीनों से जलजमाव और कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन बाधित हो गया है. राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. स्थानीय निवासी नीतीश कुमार, नीरज कुमार, निखिल और प्रभाष कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नाले का निर्माण नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती.
प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं
जिससे सड़क पर लगातार जलजमाव बना रहता है. उन्होंने बताया कि यह समस्या पिछले तीन महीनों से अधिक बनी हुई है. लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जलजमाव के कारण अब पानी से बदबू आने लगी है, जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत निर्मली प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर सड़क से जलजमाव और कीचड़ हटाने की मांग की है. ताकि आमजन को राहत मिल सके. हल्की बारिश से उक्त सड़क पर भारी जलजमाव लग जाती है. खास कर बारिश के समय लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है. वहीं, इस समस्या को लेकर नगर पंचायत निर्मली कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली बताती है कि समस्या को लेकर पहल की जा रही है.
...