नवरात्रा को लेकर चलाया गया स्वच्छता अभियान

सड़क किनारे, सार्वजनिक जगहों पर कचरे का निस्तारण किया गया

By RAJEEV KUMAR JHA | September 23, 2025 6:47 PM

सरायगढ़. नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सहित पिपराखुर्द पंचायत में लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के तहत विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया. स्वच्छता पर्यवेक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रातः काल टोले मुहल्ले, सड़कों, मंदिर परिसर व सार्वजनिक जगहों पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे, सार्वजनिक जगहों पर कचरे का निस्तारण किया गया. पर्यवेक्षक ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विजयादशमी पर्व तक जारी रहेगा. यह अभियान बीडीओ अच्युतानंद, स्वच्छता समन्वयक के निर्देश पर चलाया जा रहा है. इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया. इस अभियान में कंचन कुमारी, सुशीला कुमारी, अनीता देवी,रंजीत कुमार शर्मा, संदीप कुमार, रामानंद मुखिया, सुशील कुमार मुखिया सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है