बच्चे के पॉकेट में रखा बम हुआ ब्लास्ट, दादा-पोता जख्मी

छठ व्रती पूनम देवी ने बताया कि बेटा के पॉकेट में रखा बम फट गया और वह बुरी तरह झुलस गया

By Prabhat Khabar News Desk | November 8, 2024 6:45 PM

त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बघला नदी छठ घाट पर बड़ी घटना होने से श्रद्धालु बाल बाल बच गए. दरअसल, छठ घाट से अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ देने के बाद छठ व्रती स्थानीय निवासी मुकेश यादव की पत्नी पूनम देवी अपने 09 वर्षीय बेटा सौरभ कुमार के साथ वापस अपने घर लौटी. छठ व्रती पूनम देवी ने बताया कि बेटा के पॉकेट में रखा बम फट गया और वह बुरी तरह झुलस गया. इस घटना में सौरभ के दादा 65 वर्षीय देवनारायण यादव भी तरह झुलस गए. दादा-पोता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दादा-पोता खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. चिकित्सक डॉ एरम जकी ने बताया कि बुजुर्ग के दोनों हाथ बुरी तरह झुलसे हुए हैं. जबकि पोता के पूरे शरीर पर जख्म हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है