दो दिनों में 27 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

ऑपरेशन के उपरांत सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध है

By RAJEEV KUMAR JHA | January 30, 2026 7:36 PM

वीरपुर. अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार और शुक्रवार को 27 महिलाओं का परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण किया गया. गुरुवार को चार और शुक्रवार को 23 ऑपरेशन किए गए. जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि गुरुवार को पूर्व की तरह चार ऑपरेशन किए गए है. जिनमें अररिया जिले के महेशपट्टी निवासी 21 वर्षीय मनिता कुमारी, बसंतपुर प्रखंड के दिनबंधी वार्ड 13 निवासी 32 वर्षीय पूनम कुमारी, विसनपुर वार्ड 11 निवासी 23 वर्षीय अंशु कुमारी और मुजफ्फरपुर जिले के शांभूटा निवासी 25 वर्षीय पूनम कुमारी ने अपना बंध्याकरण कराया है. शुक्रवार को 23 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाए चुका है. जिसका ऑपरेशन जारी है. अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुशील कुमार ने बताया कि अस्पताल में किसी प्रकार के धागे की कमी नहीं है. ऑपरेशन के बाद रोगी को एक वक्त का भोजन भी दिया जा रहा है. ऑपरेशन के उपरांत सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध है. बताया कि लोगो को सजग रहने की जरूरत है. किसी भी प्रकार की ऑपरेशन से जुड़ी दवाइयां बाहर से नहीं खरीदेंगे.