हाजीपुर से बिहार पुलिस ने दवा माफिया को किया गिरफ्तार, करोड़ों की नशीली दवाओं के नेटवर्क का खुलासा

Patna News: बिहार पुलिस ने हाजीपुर से कुख्यात दवा माफिया नीरज को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये की नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंसे कोडीन सिरप व अन्य नशीली दवाओं की खेप मंगवाकर बिहार के कई जिलों में सप्लाई करता था.

By Karuna Tiwari | June 1, 2026 11:46 AM

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात दवा माफिया नीरज को हाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पटना सहित कई जिलों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में सक्रिय था.

हाजीपुर से दबोचा गया दवा माफिया नीरज

पटना पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नीरज को हाजीपुर से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के वक्त वह अपने नेटवर्क से जुड़े काम के सिलसिले में वहां मौजूद था.

पटना और अन्य जिलों में दर्ज हैं दर्जनों केस

पुलिस के अनुसार नीरज के खिलाफ पटना समेत अन्य जिलों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाल ही में करोड़ों की नशीली दवाओं की बरामदगी के मामले में भी उसका नाम सामने आया था.

गिरफ्तारी से पहले दिल्ली भाग गया था आरोपी

सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम द्वारा दबाव बढ़ने पर नीरज पहले दिल्ली फरार हो गया था. बाद में जब वह हाजीपुर लौटा, तो पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.

करोड़ों की दवा बरामदगी से खुला नेटवर्क

पुलिस ने पहले छापेमारी में करोड़ों रुपये की नशीली दवाएं बरामद की थीं और पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया था. इसके बाद आरोपी नए ठिकानों पर अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा था.

हिमाचल और उत्तराखंड से आता था नशीली दवाओं का माल

जांच में सामने आया है कि नीरज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की दवा कंपनियों से कोडीन सिरप और नशीली दवाओं की खेप मंगवाता था और उन्हें पटना सहित अन्य जिलों में सप्लाई करता था.

पुराने मामलों में भी रहा है आरोपी

बताया जाता है कि तत्कालीन एसएसपी मनु महाराज के कार्यकाल में भी उसके ठिकानों से करीब 50 लाख रुपये की नशीली दवाएं बरामद हुई थीं. इसके बाद भी वह लगातार इस अवैध कारोबार में सक्रिय रहा.

पुलिस को मिले कई बड़े नाम, नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस के अनुसार इस पूरे रैकेट में 10 से अधिक दवा माफियाओं के नाम सामने आए हैं। नीरज के साथ काम करने वाला रवि अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है.

ALSO READ:

ALSO READ: दीघा वेंडिंग जोन बनकर तैयार, 250 से ज्यादा दुकानदार होंगे शिफ्ट, मरीन ड्राइव से हटेगा अतिक्रमण, नया कमर्शियल हब तैयार