जांच चौकी पर छह शराबी चढ़े उत्पाद विभाग के हत्थे
समेकित जांच चौकी पर की गयी कार्रवाई
By KR MANISH DEV |
May 28, 2025 7:31 PM
समेकित जांच चौकी पर की गयी कार्रवाई
प्रतिनिधि, रजौली.
थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने शराब के नशे में रहे छह लोगों को हिरासत में लिया. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर जांच चौकी पर प्रत्येक दिन तीन शिफ्टों में उत्पाद बलों के द्वारा झारखंड की ओर से आने वाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी गाड़ियों की सघन जांच की जाती है, जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआइ राजेश कुमार पटेल कर रहे हैं. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार की सुबह तक विभिन्न यात्री वाहनों एवं निजी वाहनों पर सवार लोगों की जांच की गयी. इस दौरान कुल छह लोगों को शराब के नशे में हिरासत में लिया गया. सभी शराबियों को हिरासत में बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां सभी शराब पीने वालों ने जुर्माना जमा किया. इस मौके पर उत्पाद सिपाही और गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:03 PM
July 6, 2026 6:55 PM
July 6, 2026 7:09 PM
July 6, 2026 6:41 PM
July 7, 2026 5:00 AM
July 7, 2026 6:00 AM
July 7, 2026 4:30 AM
नवादा मंडी भाव: अरहर दाल और लहसुन में तेजी, आम जनता को आलू-प्याज से राहत, देखें आज की पूरी रेट लिस्ट
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 2:04 PM
नवादा: 11 केवी बिजली तार गिरने से अकबरपुर टाउन फीडर बिजली ठप, 4 घंटे सप्लाई बाधित; मरम्मत कार्य जारी
July 6, 2026 12:50 PM
