भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शिव प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
Nawada news. प्रखंड के चांदनी चौक, कोयरी टोला स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में पांच दिवसीय श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ.
धनार्जय नदी से जल भरकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी.
एक मई तक चलेगा पांच दिवसीय महायज्ञ, भक्तिमय गीतों से गूंजा पूरा इलाकाकैप्शन-कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु.प्रतिनिधि, नरहट
प्रखंड के चांदनी चौक, कोयरी टोला स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में पांच दिवसीय श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर गाजे-बाजे और ”हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. यात्रा में सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. श्रद्धालु पैदल चलकर पास स्थित धनार्जय नदी पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई. पवित्र जल भरकर कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां जल को यज्ञवेदी पर स्थापित किया गया. यह धार्मिक अनुष्ठान जगतगुरु स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज (श्री वैष्णव सिद्ध पीठ) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.