नवादा मंडी भाव: टमाटर की कीमतों में लगी आग, 30 से सीधे 60 रुपये पर पहुंचा भाव, बैंगन ने भी बिगाड़ा बजट

भीषण गर्मी के बीच हरी सब्जियों की कीमतों ने आम आदमी के रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है.

By PRANJAL PANDEY | June 13, 2026 5:00 AM

Nawada News : नवादा. भीषण गर्मी के बीच हरी सब्जियों की कीमतों ने आम आदमी के रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है. नवादा मंडी में सब्जियों के ताजा भाव में भारी उछाल देखने को मिला है. सबसे बुरा हाल टमाटर का है, जिसकी कीमत महज कुछ दिनों के भीतर 30 रुपये से उछलकर सीधे 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. इसके अलावा बैंगन और भिंडी के दामों में भी तेजी दर्ज की गई है. वहीं, अनाज और दालों की कीमतें फिलहाल अपने पुराने उच्च स्तर पर ही स्थिर हैं.

शनिवार को बाजार जाने से पहले सब्जियों और अनाज की ताजा लिस्ट जरूर देख लें, ताकि खरीदारी करते समय आपको परेशानी न हो.

सब्जियों का ताजा भाव (प्रति किलो)

सब्जी का नामताजा भाव (₹)
टमाटर60
बैंगन50
भिंडी20
प्याज25
आलू13
फूलगोभी60
शिमला मिर्च60
हरी मिर्च53
करेला40
बंदगोभी15

नवादा मंडी में अनाज और दाल का भाव (प्रति क्विंटल)

अनाज मंडी में दालों और मोटे अनाज की आवक सामान्य है, लेकिन अरहर और मूंग दाल जैसी रोजमर्रा की जरूरतें अभी भी आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं.

अनाज/दाल का नामभाव (₹ प्रति क्विंटल)
चावल (साधारण)3000 – 4500
गेहूं2450 – 2650
मक्का2100 – 2350
चना दाल7200 – 8400
अरहर दाल13500 – 14500
मसूर दाल7400 – 8600
मूंग दाल8500 – 9800
सरसों5400 – 6200