आज शहर में : सेहत, आस्था और प्रशासनिक कसावट का दिखेगा संगम, कई कार्यक्रमों से गुलजार रहेगा दिन

Nawada News : शहर में गुरुवार को सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक गतिविधियों की खासी धूम रहने वाली है. सुबह की शुरुआत जहां स्वास्थ्य और अध्यात्म के रंग में होगी.

By JITENDRA KUMAR | June 18, 2026 4:30 AM

Nawada News : नवादा (मनोज मिश्रा की रिपोर्ट). शहर में गुरुवार को सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक गतिविधियों की खासी धूम रहने वाली है. सुबह की शुरुआत जहां स्वास्थ्य और अध्यात्म के रंग में होगी, वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी आज बड़ी हलचल देखने को मिलेगी. विश्व योग दिवस के मद्देनजर शहर के विभिन्न हिस्सों में सामूहिक योगाभ्यास के आयोजन किये जा रहे हैं. इसके साथ ही, जिले के प्रशासनिक मुखिया (डीएम) पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आयेंगे. वह जहां एक तरफ धरातल पर व्यवस्थाओं को परखने के लिए औचक निरीक्षण करेंगे, वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक भी करेंगे. शाम को धार्मिक आयोजन के साथ दिनभर के कार्यक्रमों का समापन होगा.

योग से लेकर प्रशासनिक बैठकों तक रहेगी हलचल

  • विश्व योग दिवस को लेकर सुबह 5 बजे से ही विभिन्न स्थानों पर शुरू होगा योगाभ्यास.
  • प्रशासनिक स्तर पर आज सक्रिय रहेंगे डीएम, क्षेत्र भ्रमण के साथ करेंगे समीक्षा बैठक.

आज के प्रमुख कार्यक्रम (शेड्यूल)

  • सुबह 5:00 बजे: शहर के कई स्थानों पर योगाभ्यास.
  • सुबह 5:00 बजे: शहर विश्व योग दिवस को लेकर योगाभ्यास.
  • सुबह 10:00 बजे: डीएम का क्षेत्र भ्रमण एवं औचक निरीक्षण.
  • सुबह 11:00 बजे: डीएम का स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक.
  • शाम 6:00 बजे: साई मंदिर में संध्या आरती.