नवादा में कृषि फार्म के पास बनेगा केंद्रीय विद्यालय, भूमि ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी

Nawada Kendriya Vidyalaya News: नवादा में केंद्रीय विद्यालय के लिए 5 एकड़ भूमि का ट्रांसफर और रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी हो गई है. सांसद विवेक ठाकुर के प्रयासों से कृषि फार्म के पास KV भवन निर्माण का रास्ता साफ हुआ.

By Vivek Pandey | June 28, 2026 2:20 PM

Nawada Kendriya Vidyalaya News: (बब्लू कुमार) नवादा जिले में लंबे समय से प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय (KV) की स्थापना का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है. सांसद विवेक ठाकुर के लगातार प्रयासों के बाद केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण एवं रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. विद्यालय का निर्माण कृषि फार्म (भदौना बीज प्रक्षेत्र) के समीप उपलब्ध कराई गई लगभग 5 एकड़ भूमि पर किया जाएगा.

वर्षों से लंबित थी भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव वर्ष 2018 में स्वीकृत हुआ था, लेकिन राज्य सरकार की ओर से भूमि हस्तांतरण और अस्थायी भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यालय शुरू नहीं हो सका था. भूमि हस्तांतरण में देरी के कारण परियोजना वर्षों तक अटकी रही.

नवादा में कृषि फार्म के पास बनेगा केंद्रीय विद्यालय, भूमि ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी 3

सांसद विवेक ठाकुर ने लगातार उठाया मुद्दा

सांसद विवेक ठाकुर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और बिहार सरकार के समक्ष लगातार इस मामले को उठाया. उनके प्रयासों के बाद भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी आई और अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है. इससे केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

जल्द शुरू होगी भवन निर्माण की प्रक्रिया

भूमि हस्तांतरण की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद भवन निर्माण की दिशा में कार्य शुरू होने की उम्मीद है. विद्यालय शुरू होने से नवादा और आसपास के हजारों छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण केंद्रीय शिक्षा का लाभ मिलेगा.

Ai से ली गई तस्वीर

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा बड़ा लाभ

केंद्रीय विद्यालय खुलने से केंद्रीय एवं राज्य सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के साथ-साथ स्थानीय विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी. आधुनिक संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में 30 जून को एएनएम-जीएनएम को मिलेगा RCH पोर्टल 2.0 का प्रशिक्षण, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा फोकस