फाइलेरिया व कालाजार से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

सीएचसी में आयोजित समीक्षा बैठक में आशा को दिये गये निर्देश

By VISHAL KUMAR | May 21, 2026 4:29 PM

अकबरपुर.

अकबरपुर स्थित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को फाइलेरिया व कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने की. इस दौरान एफपीएलआइएमएस व आशा के साथ स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. डॉ राजेश कुमार ने बताया कि फाइलेरिया और कालाजार जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा घर-घर जाकर लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दें, ताकि समय रहते मरीजों की पहचान कर उनका इलाज सुनिश्चित किया जा सके. आशा को निर्देश दिया गया कि संदिग्ध मरीजों की पहचान कर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करें. मच्छरों से बचाव के लिए साफ-सफाई, मच्छरदानी के उपयोग और नियमित दवा सेवन के प्रति लोगों को प्रेरित करने को कहा गया.