रामनवमी जुलूस में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन व डीजे पर प्रतिबंध : एसडीओ

सोमवार को हिसुआ थाने में चैती छठ और रामनवमी को शांतिपूर्ण मनाने के लिए एसडीओ अमित अनुराग और एसडीपीओ सदर-02 राहुल सिंह ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

By UDAY KR BHARTI | March 23, 2026 4:41 PM

संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर रहेगी पैनी नजर : एसडीपीओ फोटो कैप्शन- हिसुआ थाने में शांति समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि. प्रतिनिधि, हिसुआ सोमवार को हिसुआ थाने में चैती छठ और रामनवमी को शांतिपूर्ण मनाने के लिए एसडीओ अमित अनुराग और एसडीपीओ सदर-02 राहुल सिंह ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पर्व मनाने के निर्देश दिये. एसडीओ ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा के लिए लाइसेंस अनिवार्य है. यात्रा निर्धारित रूट और समय पर ही निकलेगी. शस्त्र प्रदर्शन और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. आयोजक सक्रिय युवाओं को पहचान पत्र देकर वॉलेंटियर बनायेंगे. एसडीपीओ राहुल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया की अफवाहों से भ्रमित न हों, प्रशासन की इन पर पैनी नजर है. संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की तैनाती रहेगी. बैठक में वार्ड पार्षद शंभु शर्मा ने सहयोग का भरोसा दिया. बैठक में बीडीओ देवानंद कुमार सिंह, इओ अतीश रंजन, वार्ड पार्षद शोभा देवी, लक्ष्मीकांत उर्फ विगन सिंह, उपमुख्य पार्षद टिंकू चौधरी, अरविंद चंद्रवंशी, मोहम्मद कासीम, मुखिया प्रतिनिधि तसलीमउद्दीन, निरंजन मिश्रा, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युजंय, एसआइ अनिल कुमार सिंह, आरओ शाएक इकबाल आरिफ, नप जेइ सुबोध कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी रजनीश गुलशन, उपप्रमुख पुकार सिंह आदि मौजूद थे.