शादी का झांसा देकर नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म
शादी का दबाव बनाये जाने के बाद युवक ने किया इन्कार
By Prabhat Khabar News Desk |
May 18, 2024 11:06 PM
नवादा कार्यालय.
जिले में 17 वर्षीया किशोरी से दूर के एक रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा. पिछले दो वर्षों से यौन शोषण के बाद शादी का दबाव बनाये जाने के बाद इन्कार कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि पिछले दो वर्षों में युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ घर व बाहर कई बार संबंध बनाता रहा. लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन शादी का रिश्ता लेकर लड़के के घर गये. परंतु उसके परिजनों ने मारपीट और गाली-गलौज कर लड़की वालों को घर से भगा दिया. मामला पुलिस के पास पहुंचा और महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़िता के बयान पर 16 मई 2024 को महिला थाना कांड संख्या 15/24 दर्ज किया गया. मामले में मुख्य आरोपित सनोज कुमार समेत तीन लोग नामजद किये गये हैं. आरोपितों में आरोपित सनोज के पिता ब्रह्मदेव प्रसाद और उसका बड़ा भाई संतोष कुमार शामिल हैं....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:03 PM
July 6, 2026 6:55 PM
July 6, 2026 7:09 PM
July 6, 2026 6:41 PM
July 7, 2026 5:00 AM
July 7, 2026 6:00 AM
July 7, 2026 4:30 AM
नवादा मंडी भाव: अरहर दाल और लहसुन में तेजी, आम जनता को आलू-प्याज से राहत, देखें आज की पूरी रेट लिस्ट
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 2:04 PM
नवादा: 11 केवी बिजली तार गिरने से अकबरपुर टाउन फीडर बिजली ठप, 4 घंटे सप्लाई बाधित; मरम्मत कार्य जारी
July 6, 2026 12:50 PM
