छात्रों ने रैली निकाल पर्यावरण संरक्षण व राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
स्काउट एवं गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उत्साह और अनुशासनपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जा रहा है
स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण शिविर में गूंजे देशभक्ति के नारे
जागरूकता रैली में प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्पप्रतिनिधि, नवादा कार्यालय
स्काउट एवं गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उत्साह और अनुशासनपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण के चौथे दिन भव्य जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. रैली का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समाज को जागरूक करना रहा. रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में आकर्षक तख्तियां और बैनर लेकर ”जल है तो कल है”, ”प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” और ”चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण” जैसे नारे लगाये. यह रैली विद्यालय परिसर से निकलकर रजौली बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पहुंची. पूरे मार्ग में स्काउट एवं गाइड के बच्चों का अनुशासन और उत्साह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.