हाजीपुर में बाजार गई युवती नहीं लौटी घर! परिजनों ने लगाया भगाने का आरोप, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Missing Girl Hajipur: हाजीपुर के बेलसर थाना क्षेत्र में घरेलू सामान खरीदने निकली 19 वर्षीय युवती लापता हो गई. परिजनों ने शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

By Vivek Pandey | June 30, 2026 7:48 AM

Missing Girl Hajipur: (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. युवती की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा लिया गया. मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस युवती की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

घरेलू सामान खरीदने निकली थी युवती

प्राथमिकी के अनुसार, 24 जून की दोपहर युवती घर से नगवां चौक घरेलू सामान खरीदने के लिए निकली थी. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

परिजनों ने लगाया शादी की नीयत से भगाने का आरोप

युवती की मां का आरोप है कि खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि नगवां गांव निवासी सुभाष कुमार कथित रूप से शादी की नीयत से युवती को अपने साथ ले गया है.

इस मामले में सुभाष कुमार, उसके भाई विकास कुमार, पिता सुरेंद्र ठाकुर और उसकी मां को नामजद आरोपी बनाया गया है.

युवती को लौटाने की मांग पर धमकी देने का आरोप

एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब परिजन युवती की सकुशल वापसी की मांग को लेकर आरोपितों के घर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज की, मारपीट पर उतारू हो गए और धमकी देते हुए कहा कि लड़की को भूल जाओ.

पुलिस ने शुरू की छापेमारी

बेलसर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. युवती की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के बाद उसके बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें: नशे की सनक में पार की सारी हदें! गोपालगंज में पत्नी के इनकार करने पर युवक ने चाकू से काटा अपना ही गला