सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली संपन्न, केंद्रों से मुस्कुराते निकले अभ्यर्थी, कहा-सवाल आसान थे

Bihar Police Constable Exam : परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों ने एक जैसी प्रतिक्रिया दी. उनका कहना था कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा .

By Rajeev Kumar | June 17, 2026 12:49 PM

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Bihar Police Constable Exam : वैशाली के 16 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा समाप्त होते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले. अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी.

कथन-मिलान और निष्कर्ष ने थोड़ा उलझाया

मीडिया से बातचीत में अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षा से आसान था और उन्हें सफलता की पूरी उम्मीद है. बेगूसराय से परीक्षा देने आए सौरभ ने बताया कि यह उनके जीवन की पहली प्रतियोगी परीक्षा है. उन्होंने कहा की पेपर काफी अच्छा गया. मुझे पूरा भरोसा है कि मेरा चयन होगा. अधिकांश सवाल आसान थे. हालांकि कथन-मिलान (Statement Matching) और कथन-निष्कर्ष (Statement-Conclusion) से जुड़े कुछ प्रश्नों में थोड़ी परेशानी हुई.

सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली संपन्न, केंद्रों से मुस्कुराते निकले अभ्यर्थी, कहा-सवाल आसान थे 3

समस्तीपुर के ऋतुराज ने कहा-अधिकांश प्रश्न सहज

वहीं, समस्तीपुर से आए ऋतुराज ने बताया कि परीक्षा उम्मीद के मुताबिक आसान रही. उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रश्न सहज थे, हालांकि कुछ सवाल ऐसे थे जिन्होंने थोड़ा उलझाया, लेकिन कुल मिलाकर पेपर अच्छा गया और चयन की उम्मीद है. परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों ने एक जैसी प्रतिक्रिया दी. उनका कहना था कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा और अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आसान थी.

सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली संपन्न, केंद्रों से मुस्कुराते निकले अभ्यर्थी, कहा-सवाल आसान थे 4

केंद्रों पर उड़नदस्ता टीम तैनात रही

जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा का आयोजन किया गया. केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस बल और उड़नदस्ता टीम की तैनाती रही, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई.

Also Read : वैशाली के 16 केंद्रों पर दो पालियों में सिपाही भर्ती परीक्षा परीक्षा शुरू