गोपालगंज में ऑपरेशन मुस्कान के तहत उचकागांव पुलिस ने 10 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

Gopalganj Operation Muskan: उचकागांव पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तकनीकी अनुसंधान से 10 गुम या चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए.

By Vivek Pandey | July 1, 2026 11:02 AM

Gopalganj Operation Muskan: (प्रशांत पाठक) बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना परिसर में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए चोरी या गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए. मंगलवार शाम थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित विशेष शिविर में मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए गए.

शिकायत मिलते ही शुरू की गई कार्रवाई

उचकागांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के इलाकों से लोगों ने मोबाइल गुम होने या चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से 10 मोबाइल फोन बरामद किए.

मोबाइल वापस पाने वालों में उचकागांव के कपरपुरा गांव के अब्दुल कलाम, नवादा परसौनी के मोहम्मद अहमद, नगर थाना क्षेत्र के पैठान पट्टी के शोएब अख्तर सहित अन्य लोग शामिल हैं.

तकनीक के सहारे अपराध पर लगाम लगाने की पहल

उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुम या चोरी हुए मोबाइलों का दुरुपयोग कर अपराधी विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं. इसी को देखते हुए गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य लोगों के खोए सामान को वापस दिलाना और तकनीकी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है.

मोबाइल मिलते ही लौट आई मुस्कान

कई महीनों से गुम मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे. मोबाइल प्राप्त करने वाले सभी लोगों ने उचकागांव पुलिस की त्वरित एवं पारदर्शी कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग